|
|
|
संगठनात्मक ढांचा
| परिचालन विभाग का परिचय एवं इसके अनुभागों के प्रमुख कार्य भारतीय रेल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों, उनके सामानों एवं माल को न्यूनतम व्यय में सुरक्षित, संरक्षित, आरामपूर्वक एवं समय से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना है। परिचालन विभाग भारतीय रेल के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु आवश्यकतानुसार सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराता है। परिचालन विभाग में कोचिंग (समय-पालन, कार्डेक्स तथा समय-सारिणी), माल एवं नियोजन अनुभागों के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैः- · आम जनता की मांग व आवश्यकता के अनुसार यात्री सेवाओं की समय-सारिणी तैयार करना।
· समय-सारिणी के अनुसार यात्री गाड़ियों का समय पालन सुनिश्चित कराते हुए संचलन। · ग्रीष्मकालीन भीड़ एवं मेला इत्यादि के अवसर पर अतिरिक्त यात्रियों के निस्तारण हेतुआवश्यक अतिरिक्त गाड़ियों तथा डिब्बों की व्यवस्था सुनिश्चित करना। · विवाह पार्टी एवं पर्यटकों आदि की मांग पर अतिरिक्त गाड़ियों तथा डिब्बों के संचलन की व्यवस्था करना। · केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष (सेन्ट्रल कंट्रोल) के माध्यम से माल एवं सवारी गाड़ियों के संचलन की मानीटरिंग करना तथा सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा दिये गये दैनिक निर्देशों को मण्डलों में लागू कराना। · अधिक परिमाप वाले पारेषण मिलिट्री स्पेशल गाड़ियों के संचलन हेतु आदेश देना एवं कण्ट्रोल द्वारा उसकी मानीटरिंग करना। · व्यापारियों की मांग एवं आवश्यकता के अनुसार माल लदान हेतु रेकों एवं भार वाहकों की आपूर्ति करना। · स्टेशनों पर एवं फैक्ट्रियों में साइडिंगों की मांग पर नियमानुसार निर्माण कराना।
गाड़ी परिचालन हेतु आवश्यक कार्यो को निर्माण कार्यक्रम में औचित्य एवं लागत सार के आधार पर प्रस्तावित करना एवं स्वीकृत कार्यो के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा समय-समय पर किया जाना। | मंडल | टेलीफोन नंबर
| इज्जतनगर | दुर्घटना नियमावली
| लखनऊ | परिचालन नियमावली
| वाराणसी | ई-पत्रिका
| अन्य लिंक |
| रेलवे बोर्ड |
| एफओआईएस |
| आईआरटीएस |
| आईसीएमएस
| | क्रिस |
Source : पूर्वोत्तर रेलवे CMS Team Last Reviewed on: 15-01-2021
|
|
|