| 05 | 16-09-2026 GORAKHPUR SADAR |
| 09111/09112 वडोदरा-गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन | |
जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-
गोरखपुर, 15 सितम्बर, 2025: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी दशहरा, दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु 09111/09112 वडोदरा-गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन वडोदरा से 05 अक्टूबर से 23 नवम्बर,2026 तक प्रत्येक सोमवार को तथा गोरखपुर से 07 अक्टूबर से 25 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को 08 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
09111 वडोदरा-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 05 अक्टूबर से 23 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को वडोदरा से 19.00 बजे प्रस्थान कर गोधरा से 20.10 बजे, रतलाम से 22.45 बजे, दूसरे दिन कोटा से 02.45 बजे, सवाई माधोपुर से 04.20 बजे, गंगापुर सिटी से 05.05 बजे, भरतपुर से 07.10 बजे, ईदगाह आगरा से 07.50 बजे, टुण्डला से 09.25 बजे, शिकोहाबाद से 10.02 बजे, मैनपुरी जं. 11.05 बजे, फर्रूखाबाद से 12.50
बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 16.20 बजे, ऐशबाग से 18.10 बजे, बाराबंकी से 19.15 बजे, गोण्डा से 20.40 बजे तथा बस्ती से 22.10 बजे छूटकर गोरखपुर 23.30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 09112 गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 07 अक्टूबर से 25 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से 05.00 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 06.07 बजे, गोण्डा से 07.30 बजे, बाराबंकी से 09.00 बजे, ऐशबाग से 10.40 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 12.25 बजे, फर्रूखाबाद से 15.10 बजे, मैनपुरी 16.37 बजे, शिकोहाबाद से 17.49 बजे, टुण्डला से 19.05 बजे, ईदगाह आगरा से 20.10 बजे, भरतपुर से 21.22 बजे, गंगापुर सिटी से 22.33 बजे, सवाई माधोपुर से 23.08 बजे, दूसरे दिन कोटा से 00.35 बजे, रतलाम से 04.25 बजे तथा गोधरा से 07.17 बजे छूटकर वडोदरा से 08.35 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06 तथा पेन्ट्रीकार के 01 कोच सहित 22 कोच लगाये जायेंगे।
लखनऊ स्टेशन पर आर.एल.डी.ए. द्वारा ब्लॉक लिए जाने कारण यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग मानकनगर-ऐशबाग-मल्हौर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव लखनऊ स्टेशन पर नहीं रहेगा।
(सुमित कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी
सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर।

(Sumit Kumar)
CPRO

Accessibility Controls