inner-banner-img

press-release


04185/04186 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं.-आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं. द्वि- साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन


04 16-09-2026
GORAKHPUR SADAR
04185/04186 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं.-आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं. द्वि- साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन

 

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-
 
गोरखपुर, 15 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 04185/04186 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं.-आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं. द्वि- साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं. से 07 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को तथा आसनसोल से 08 अक्टूबर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं
सोमवार को 16 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
 
04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं.-आसनसोल द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 07 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं. से 09.20 बजे प्रस्थान कर उरई से 11.45 बजे, पुखरायाँ से 12.52 बजे, गोविन्दपुरी से 15.25 बजे, फतेहपुर से 16.22 बजे, प्रयागराज जं. से 18.10 बजे, ज्ञानपुर रोड से 19.15 बजे, बनारस से 20.30 बजे, वाराणसी जं. से 20.50 बजे, औंड़िहार से 21.50 बजे, गाजीपुर सिटी से 22.50 बजे, दूसरे दिन बलिया से 00.10 बजे, सुरेमनपुर से 01.32 बजे, छपरा से 04.50 बजे, हाजीपुर से 06.02 बजे, शाहपुर पटोरी से 06.47 बजे, बरौनी से 08.05 बजे, किऊल जं. से 10.02 बजे, झाझा से 11.40 बजे, जसीडीह से 12.37 बजे, मधुपुर से 13.04 बजे तथा चित्तरंजन से 13.45 बजे छूटकर आसनसोल 14.45 बजे पहुँचेगी।
 
वापसी यात्रा में, 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं. द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 08 अक्टूबर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं सोमवार को आसनसोल से 17.10 बजे प्रस्थान कर चित्तरंजन से 17.36 बजे, मधुपुर से 18.15 बजे, जसीडीह से 18.42 बजे, झाझा से 20.55 बजे, किऊल जं. 21.57 बजे, बरौनी से 22.50 बजे, शाहपुर पटोरी से 23.47 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से 01.22 बजे, छपरा से 02.40 बजे,
सुरेमनपुर से 03.22 बजे, बलिया से 03.55 बजे, गाजीपुर सिटी से 05.00 बजे, औंड़िहार से 05.42 बजे, वाराणसी जं. से 06.40 बजे, बनारस से 07.05 बजे, ज्ञानपुर रोड से 08.07 बजे, प्रयागराज जं. से 09.45 बजे, फतेहपुर से 11.37 बजे, गोविन्दपुरी से 13.45 बजे, पुखरायाँ से 14.52 बजे तथा उरई से 15.40 बजे छूटकर वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं. 19.10 बजे पहुँचेगी।
 
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 09, सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।
 
 
(सुमित कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी
 
सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर।


(Sumit Kumar)
CPRO
Source : North Eastern Railway Last Reviewed : 25-09-2026