| 02 | 16-09-2026 GORAKHPUR SADAR |
| 05301/05302 मऊ-अम्बाला कैंट-मऊ वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन | |
जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-
गोरखपुर, 15 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05301/05302 मऊ-अम्बाला कैंट-मऊ वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन मऊ से 01 अक्टूबर से 26 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा अम्बाला कैंट से 02 अक्टूबर से 27 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को 09 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05301 मऊ-अम्बाला कैंट साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 01 अक्टूबर से 26 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ से 04.40 बजे प्रस्थान कर बेलथरा रोड से 05.12 बजे, भटनी से 05.52 बजे, देवरिया सदर से 06.22 बजे, गोरखपुर से 07.50 बजे, बस्ती से 08.56 बजे, मनकापुर से 09.52 बजे, गोंडा से 10.18 बजे, सीतापुर से 14.30 बजे, बरेली से 17.02 बजे, मुरादाबाद से 18.35 बजे, गाज़ियाबाद से 22.10 बजे, दिल्ली से 23.05 बजे,
सोनीपत से 23.59 बजे तथा दूसरे दिन पानीपत से 01.50 बजे छूटकर अम्बाला कैंट 03.55 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 05302 अम्बाला कैंट-मऊ साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 02 अक्टूबर से 27 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को अम्बाला कैंट से 05.45 बजे प्रस्थान कर पानीपत से 07.27 बजे, सोनीपत से 08.07 बजे, दिल्ली से 09.32 बजे, गाज़ियाबाद से 10.50 बजे, मुरादाबाद से 13.53 बजे, बरेली से 15.15 बजे, सीतापुर से 19.00 बजे, गोंडा से 21.45 बजे, मनकापुर से 22.14 बजे, बस्ती से 23.17 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 00.35
बजे, देवरिया सदर से 02.12 बजे, भटनी से 02.30 बजे तथा बेलथरा रोड से 03.12 बजे छूटकर मऊ 04.30 बजे
पहुँचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
(सुमित कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी
सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर।

(Sumit Kumar)
CPRO

Accessibility Controls