| 02 | 22-09-2026 GORAKHPUR SADAR |
| पूर्वाेत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन | |
जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-
गोरखपुर, 21 सितम्बर, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय, गोरखपुर एवं तीनों मंडलों पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2026 तक ‘स्वच्छता ही सेवा‘-2026 अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, 21 सितम्बर, 2026 को ‘स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी एवं स्वच्छ सार्वजनिक स्थल‘ थीम के अन्तर्गत पूर्वाेत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में लखनऊ मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर ‘स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी एवं स्वच्छ सार्वजनिक स्थल‘ थीम के अन्तर्गत स्वच्छता एवं सेनिटेशन संबंधी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिसका उद्देश्य स्वैच्छिक सहभागिता, सामूहिक प्रयास एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। स्टेशन परिसर में इंटेंसिव क्लीनिंग ड्राइव चलाकर मैकेनाइज्ड क्लीनिंग कराई गई। स्टेशन परिसर के सभी शौचालयों एवं नालियों की विशेष सफाई कराई गई। यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बनाये गये सेल्फी प्वाइंट पर यात्रियों ने उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
वाराणसी मण्डल पर महाप्रबंधक, पूर्वाेत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय,वाराणसी में श्री आशीष जैन की उपस्थिति में सफाई मित्रों को पी.पी.ई किट प्रदान किया तथा सफाई मित्रों से संवाद कर स्वच्छता का संदेश दिया और रेलवे परिसरों में स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। इसके बाद श्री बोरवणकर ने मण्डलीय अधिकारियों के साथ मण्डल कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इसके उपरान्त टेªन शेड डिपो औड़िहार में टेªनों की साफ-सफाई एवं रख रखाव का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान मण्डल रेल प्रबन्धक, वाराणसी श्री आशीष जैन एवं वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित थे। इसके बाद सफाई मित्रों, लिनेन वितरण कर्मचारियों की काउन्सिलिंग की गई। मण्डलीय अधिकारियों द्वारा लॉन्ड्री मे लिनेन के गुणवत्ता का गहन निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक सुझाव दिये गये। स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत वाराणसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक, सेल्फ़ी बूथ, सोशल मीडिया, समाचार पत्रों, बैनर एवं मेगा माइक के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान-2026 के अन्तर्गत स्वच्छता एवं सेनिटेशन संबंधी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिसका उद्देश्य स्वैच्छिक सहभागिता, सामूहिक प्रयास एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। इस दौरान स्टेशन परिसर के शौचालयों एवं नालियों की विशेष सफाई कराई गई। यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सेल्फी प्वाइंट बनाये गये जहां यात्रियों ने उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
(सुमित कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी
सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर।

(Sumit Kumar)
CPRO

Accessibility Controls