inner-banner-img

press-release


स्वच्छता ही सेवा अभियान -2026


01 22-09-2026
GORAKHPUR SADAR
स्वच्छता ही सेवा अभियान -2026

 

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-
 
गोरखपुर, 20 सितम्बर, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्यालय, गोरखपुर एवं तीनों मंडलों पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किये जा रहे स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अन्तर्गत 20 सितम्बर, 2026 को स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत थीम के अन्तर्गत ट्रांसफॉर्मेशन्स ऑफ क्लीनलीनेस टारगेट यूनिट्स (सी.टी.यू.) एवं गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स (जी.वी.पी.) यानी स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों का कायाकल्प एवं कचरा संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर सफाई करने जैसे गतिविधियों का आयोजन किया गया।
 
इसी क्रम में, मुख्यालय के ई.एन.एच.एम. विंग द्वारा प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर कार्यालय परिसर स्थित बागीचे में प्लांट बैंक का उ‌द्घाटन मातृ आंचल सेवा संस्थान, गोरखनाथ की समाज सेविका सुश्री पुष्पलता सिंह ‘अम्मा‘ द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुश्री पुष्पलता सिंह अम्मा एवं प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री रवीश कुमार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/ई.एन.एच.एम. श्री अम्बरीश प्रकाश पाण्डेय, मुख्य चल स्टाक इंजीनियर/फ्रेट एवं ट्रेन सेट श्री अनिल कुमार, मुख्य कारखाना प्रबन्धक/यांत्रिक कारखाना श्री आनन्द ऋषि श्रीवास्तव तथा यांत्रिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
 
पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा स्थापित प्लांट बैंक का स्थल कुछ समय पूर्व तक कूड़े-कचरे एवं गंदगी से भरा हुआ था। इस स्थल को चिन्हित कर पंजीकृत किया गया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान के माध्यम से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर इसकी साफ-सफाई की गई। प्लांट बैंक का उद्देश्य ऐसे पौधों का संस्क्षण करना है, जो प्राकृतिक रूप से नालों के किनारे, अनुपयोगी अथवा अनचाहे स्थानों पर स्वतः उग आते हैं और उचित देखभाल के अभाव में नष्ट हो जाते हैं। ऐसे पौधों को चिन्हित कर सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर प्लांट बैंक में संरक्षित एवं पोषित किया जाएगा। इसके उपरांत उपयुक्त स्थानों पर पुनः पौधारोपण किया जाएगा।
 
इस पहल से एक ओर जहां कूड़ा एवं गंदगी से प्रभावित स्थल को स्वच्छ एवं उपयोगी स्थान में परिवर्तित किया गया है, वहीं दूसरी ओर प्राकृतिक रूप से उगने वाले पौधों को नष्ट होने से बचाकर उनके संरक्षण एवं पुनः उपयोग हेतु सुनिश्चित किया जा रहा है। यह पहल स्वच्छता के साथ-साथ हरित क्षेत्र के विस्तार, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत हरित विकास की दिशा में पूर्वाेत्तर रेलवे की एक अभिनव पहल है।
 
इसी प्रकार लखनऊ मंडल पर मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में प्रमुख स्टेशनों, कालोनियों, चिकित्सालयो तथा कोचिंग डिपों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति रेल यात्रियों, कर्मचारियों तथा आमजन मानस में जागरूकता बढ़ानें के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित निस्तारण तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।
 
वाराणसी मंडल पर मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के नेतृत्व में विभिन्न स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों और ट्रैक के किनारे मौजूद कचरा-संभावित स्थानों की पहचान की गई और विशेष स्वच्छता अभियान चलाए गए। इन चिह्नित स्थानों को साफ-सुथरा और कचरा-मुक्त बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य रेलवे परिसर में स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना और स्वच्छता के प्रति जन भागीदारी और जागरूकता को बढ़ावा देना था।
 
इज्जतनगर मंडल पर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों का कायाकल्प एवं कचरा संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करने हेतु एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत स्टेशन पहुंच मार्गों, रेलवे याडौँ, रेलवे कॉलोनियों तथा ट्रैक किनारे जैसे 950 स्थानों को चिन्हित कर साफ-सफाई किया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता थीम वाले सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए, ताकि सफाई अभियान में यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी और जुड़ाव को बढ़ावा मिल सके। जन समुदायों की सहयोग से हल्द्वानी स्टेशन पर एक संयुक्त सफाई और वृक्षारोपण अभियान चलाया गया तथा रेलवे कर्मचारियों यात्रियों को साफ-सफाई, कचरे के सही निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया।
 
(सुमित कुमार) 
  मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी
 
सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर।
 


(Sumit Kumar)
CPRO
Source : North Eastern Railway Last Reviewed : 25-09-2026