Screen Reader Access Skip to Main Content Font Size   Increase Font size Normal Font Decrease Font size
Indian Railway main logo
खोज :
Find us on Facebook   Find us on Twitter View Content in English
National Emblem of India

हमारे बारे में

मंडल

यात्री सेवा

निविदाएं

समाचार / प्रेस विज्ञप्ति एवं दुर्घटना जानकारी

प्रदायक सूचना

हमसे संपर्क करें / भर्ती



 
Bookmark Mail this page Print this page
QUICK LINKS
महाप्रबंधक


श्री चन्द्र वीर रमण

महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे

श्री चन्द्र वीर रमण ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक का पदभार 07 नवम्बर,2022 को ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व आप रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली में प्रमुख कार्यपालक निदेशक/सतर्कता एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी/रेलवे बोर्ड के पद पर कार्यरत थे । 

आई.आई.टी. खड़गपुर से यांत्रिक इंजीनियरिंग में बी.टेक (आनर्स) की उपाधि प्राप्त करने के पश्चात श्री रमण 1986 बैच के भारतीय रेल भंडार सेवा (आई.आर.एस.एस.) के अधिकारी के रूप में रेल सेवा में आये। आपकी पहली नियुक्ति इन्टीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई में सहायक भंडार नियंत्रक के पद पर हुई। तत्पश्चात आपने दक्षिण रेलवे के उप मुख्य सामग्री प्रबन्धक/विक्रय, दक्षिण पश्चिम रेलवे पर मुख्य सामग्री प्रबन्धक, कॉफमऊ में भण्डार नियंत्रक एवं रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक/रेलवे स्टोर्स के दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। श्री रमण ने पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे पर मंडल रेल प्रबन्धक/अलीपुरद्वार, उत्तर रेलवे पर मुख्य सामग्री प्रबन्धक तथा रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला के प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबन्धक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कुशलतापूर्वक कार्य किया । 

आपने भारत एवं विदेशों जैसे - यू.एस.ए., सिंगापुर, मलेशिया, फ्रांस एवं इटली में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिया । 

श्री रमण को रेल प्रशासन एवं प्रबन्धन का गहन अनुभव प्राप्त है। आप अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं। 




Source : पूर्वोत्तर रेलवे CMS Team Last Reviewed : 09-11-2022  


  प्रशासनिक लॉगिन | साईट मैप | हमसे संपर्क करें | आरटीआई | अस्वीकरण | नियम एवं शर्तें | गोपनीयता नीति Valid CSS! Valid XHTML 1.0 Strict

© 2010  सभी अधिकार सुरक्षित

यह भारतीय रेल के पोर्टल, एक के लिए एक एकल खिड़की सूचना और सेवाओं के लिए उपयोग की जा रही विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं द्वारा प्रदान के उद्देश्य से विकसित की है. इस पोर्टल में सामग्री विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं और विभागों क्रिस, रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाए रखा का एक सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है.